HomeBreaking News'सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी से काम किया...', फायरिंग के बाद ट्रंप ने...

‘सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी से काम किया…’, फायरिंग के बाद ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, हमलावर की पहली तस्वीर भी आई सामने

Donald Trump Statement On Shooting: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस को संबोधित किया और कहा कि वो सुरक्षित हैं। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत बेहतरीन काम किया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘इस गोलीबारी में एक सिक्योरिटी ऑफिसर घायल हुआ है और बुलेटप्रूफ से उसकी जान बच गई। सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी दिखाते हुए एक हमलावर को तुरंत दबोच लिया।’

ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों को सराहा

ट्रंप ने कहा, ‘जिस तरह से सीक्रेट सर्विस ने मुझे, मेलानिया ट्रंप और जेडी वेंस समेत अन्य लोगों को तुरंत बाहर निकाला वो काबिले-ए-तारीफ है. जिस हमलावर को पकड़ा गया है वो कैलिफोर्निया का है और बीमार है। मेरे कैबिनेट के सभी सहयोगी सुरक्षित हैं’ ट्रंप ने कहा, ‘एक ऑफिसर को गोली लगी, लेकिन वह बच गया क्योंकि उसने एक बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ वेस्ट पहनी हुई थी। उसे बहुत पास से एक बहुत पावरफुल गन से गोली मारी गई और वेस्ट ने काम कर दिया। मैंने अभी ऑफिसर से बात की और उसकी हालत ठीक है। यह बोलने की आज़ादी के लिए डेडिकेटेड एक इवेंट था, जिसका मकसद दोनों पार्टियों के मेंबर्स को, प्रेस के मेंबर्स को एक साथ लाना था।’

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम स्थल को तुरंत खाली कर दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि वह खुद, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित और ‘परफेक्ट कंडीशन’ में हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ‘सीक्रेट सर्विस’ की बहादुरी की तारीफ करते हुए बताया कि शूटर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस घटना के कारण स्थगित हुए कार्यक्रम को अगले 30 दिनों के भीतर दोबारा आयोजित किया जाएगा।

हमलावर की पहली तस्वीर आई सामने

वॉशिंगटन में हिल्टन होटल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक आरोपी का नाम कोल टॉमस एलन है और उसकी उम्र 31 साल बताई जा रही है। वह कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला बताया जा रहा है। हिल्टन होटल में फायरिंग करने वाले इस शूटर की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पेट के बल अर्धनंग अवस्था में जमीन पर लेटाकर दबोचा हुआ है।

सुरक्षा घेरे पर किया था हमला

एफबीआई के मुताबिक, शूटर ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर फायरिंग की थी. राहत की बात यह रही कि एजेंट ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी और वह पूरी तरह सुरक्षित है. जांच में पता चला है कि हमलावर के पास शॉटगन थी और उसने डिनर के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी। सीक्रेट सर्विस के जवान अभी भी हथियारों के साथ पूरे डिनर हॉल और होटल के कोनों की तलाशी ले रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और खतरा मौजूद न हो. सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इस बार का डिनर ऐतिहासिक

आपको बता दें कि यह आयोजन जिसे अक्सर ‘नर्ड प्रोम’ कहा जाता है। इस बार का डिनर ऐतिहासिक था क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान सालों तक इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने के बाद पहली बार इसमें शामिल होने का फैसला किया था। कार्यक्रम से पहले ही माहौल थोड़ा तनावपूर्ण था क्योंकि कई पत्रकार संगठनों ने ट्रंप की प्रेस विरोधी बयानबाजी के कारण इस कार्यक्रम का विरोध किया था। हालांकि, परंपरा को बहाल करने के लिए लगभग 2,600 मेहमान, जिसमें पत्रकार, हॉलीवुड सितारे और राजनेता शामिल थे, वॉशिंगटन हिल्टन के बॉलरूम में जमा हुए थे। मंच पर ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ भी मौजूद थे।

Read More:

आखिर कैसे ट्रंप के डिनर हॉल में हथियार लेकर पहुंचा हमलावर, हिल्टन होटल की सुरक्षा में कहां हुई चूक?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments