HomeBreaking Newsबुलंदशहर में दिल दहला देने वाली वारदात, बर्थडे पार्टी में केक लगाने...

बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली वारदात, बर्थडे पार्टी में केक लगाने पर गुस्साए शख्स ने 3 दोस्तों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Bulandshahr Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर इलाके में एक जन्मदिन समारोह के दौरान अचानक हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।

कैसे शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक एक जिम में शनिवार को जीतू नाम का व्यक्ति अपना जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान केक लगाने को लेकर उसका मनीष से मामूली विवाद हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि हालात काबू से बाहर हो गए। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर मनीष, उसके चचेरे भाई अमरदीप और भतीजे आकाश पर गोलियां चला दीं। फायरिंग बेहद नजदीक से की गई, जिससे तीनों को सिर में कई गोलियां लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में मौत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मामले में कई टीमों का गठन किया है. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है।

राजनीतिक कनेक्शन पर सस्पेंस

सूत्रों की मानें तो आरोपी जीतू समाजवादी पार्टी का पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुका है, जबकि मारे गए युवक भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी भी राजनीतिक एंगल की पुष्टि नहीं की है और प्राथमिक वजह विवाद को ही माना जा रहा है।

घटना के बाद आरोपी फरार

घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस पुराने विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है. स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस अलर्ट मोड पर है।

Read More:

‘सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी से काम किया…’, फायरिंग के बाद ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, हमलावर की पहली तस्वीर भी आई सामने

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments