HomeBreaking Newsट्रंप को चुनावी हार के बाद एक और झटका! वीजा अवधि बढ़ाने...

ट्रंप को चुनावी हार के बाद एक और झटका! वीजा अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव रद्द, भारतीयों को बड़ी राहत

अमेरिका में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले विदेशी छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने ट्रंप(Donald Trump) प्रशासन के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसमें विदेशी छात्रों, स्कॉलर्स और पत्रकारों के अमेरिका में रहने की अवधि सीमित करने की तैयारी थी। इस फैसले से भारतीय छात्रों समेत अमेरिका में पढ़ रहे हजारों अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, जुलाई में अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने एक नया नियम प्रस्तावित किया था।

इसके तहत F-1 वीजा पर अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों को अधिकतम चार साल तक रहने की अनुमति देने की बात कही गई थी। यदि किसी छात्र को चार साल से अधिक समय तक अमेरिका में रहना होता तो उसे इसके लिए अलग से सरकारी मंजूरी लेनी पड़ती। इतना ही नहीं इस प्रस्ताव में विदेशी पत्रकारों के अमेरिका में रहने की अवधि भी कम करने की योजना थी। पत्रकारों के लिए यह समय 240 दिन और चीनी पत्रकारों के लिए 90 दिन निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा गया था। वहीं, पढ़ाई पूरी होने के बाद अमेरिका छोड़ने के लिए मिलने वाली 60 दिनों की ग्रेस पीरियड अवधि को घटाकर 30 दिन करने की बात भी शामिल थी।

कोर्ट ने क्यों खारिज किया प्रस्ताव?

बोस्टन की फेडरल कोर्ट के जज एफ. डेनिस सेलर ने सोमवार को इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया। उन्होंने अपने फैसले में कहा कि DHS का यह कदम मनमाना और कानून के दायरे से बाहर था। कोर्ट के मुताबिक, सरकार ऐसे नियम बनाकर विदेशी छात्रों के शिक्षा संबंधी अवसरों को सीमित नहीं कर सकती, जबकि अमेरिकी कांग्रेस ने उन्हें पढ़ाई के अवसर देने की अनुमति दी है।

भारतीय छात्रों को कैसे मिलेगी राहत?

फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (FIIDS) ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। संगठन के अध्यक्ष खंडेराव कांड के मुताबिक, यह फैसला अंतरराष्ट्रीय छात्रों के साथ-साथ अमेरिका के रिसर्च, साइंस और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण है। वहीं, NAFSA ने भी इसे अंतरराष्ट्रीय छात्रों और अमेरिकी शिक्षण संस्थानों के लिए बड़ी जीत बताया है।

इस फैसले से फिलहाल अमेरिका की पुरानी ‘ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस’ व्यवस्था जारी रहेगी। इसके तहत विदेशी छात्र अपने शैक्षणिक कार्यक्रम की निर्धारित अवधि तक अमेरिका में रह सकते हैं। इस तरह कोर्ट के आदेश से भारतीय छात्रों को भी राहत मिली है जो अमेरिका में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं या आगे पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मनीला दौरे के दौरान PM मोदी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री खालसा दीवान में टेका माथा, पुनर्विकास कार्यों…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments