गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर में पालतू कुत्ते को मारने के आरोप को लेकर दो पड़ोसी परिवार आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस, गाली-गलौज और धमकीबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जहां एक पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वायरल वीडियो में दी धमकी
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक युवक खुद के प्रभाव और संपत्ति का जिक्र करते हुए महिला पक्ष को धमकाता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक कथित तौर पर कहता है, “मेरा सात करोड़ का मकान है, पुलिस के मुंह में नोट भर दूंगा।” इसके जवाब में महिला भी उसे चुनौती देती हुई दिखाई देती है। आसपास मौजूद लोग दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन काफी देर तक बहस और हंगामा जारी रहता है।
वीडियो में जब मौजूद लोग विवाद की वजह पूछते हैं तो युवक कहता है कि “हमारे कुत्ते को क्यों मारा?” इस दौरान उसके साथ मौजूद दो महिलाएं भी बहस करती दिखाई देती हैं और उनमें से एक वीडियो रिकॉर्डिंग पर आपत्ति भी जताती है।
Kalesh b/w two neighbors in Ghaziabad's Shastri Nagar over a dog.
The dog's owner said, “I have a ₹7 crore house, I'll stuff money into the police's mouth.”💀 pic.twitter.com/42NCUnM9S7
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 29, 2026
दोनों पक्षों के आरोपों की जांच
कविनगर थाने में दर्ज FIR संख्या 0514/2026 के अनुसार, सारिका त्यागी, निवासी SE-130, ई-ब्लॉक, शास्त्रीनगर, ने आरोप लगाया कि 27 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उनके पति को सहदेव चौधरी ने फोन कर धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, दोपहर करीब 12:50 बजे सहदेव चौधरी का पुत्र लक्ष्य चौधरी, आयुष और कुछ अन्य लोग उनके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए। आरोप है कि उन्होंने महिला, उनके बुजुर्ग सास-ससुर और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया, विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।
Read More
Birth-Death Certificate में 2 साल की देरी पर अब जज की मंजूरी जरूरी, लोकसभा से पास हुआ नया बिल

