दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। शुक्रवार को पूर्वी विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(CM Rekha Gupta) ने कक्षा 9 की छात्राओं को ‘विद्या वाहिनी’ योजना के तहत साइकिलें वितरित कीं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे।
अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना की घोषणा इस वर्ष के बजट में की गई थी। पहले चरण में 3,000 छात्राओं को साइकिलें दी गई हैं। सरकार की योजना है कि अगले महीने से चरणबद्ध तरीके से पूरे दिल्ली में सरकारी स्कूलों की छात्राओं के बीच करीब 1.40 लाख साइकिलों का वितरण किया जाएगा।
छात्राओं की पढ़ाई और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विद्या वाहिनी’ साइकिल केवल एक साधन नहीं बल्कि छात्राओं के सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इससे बेटियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनका सफर पहले से अधिक सुरक्षित और आसान होगा।
आज ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत 3,000 से अधिक बेटियों को साइकिलें सौंपकर अपार संतोष की अनुभूति हुई। आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ें, अपने सपनों को साकार करें, दिल्ली, अपने परिवार और देश का नाम रोशन करें। आप सभी को ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारा संकल्प… pic.twitter.com/m3aj6RydTf
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 31, 2026

