HomeBreaking Newsदिल्ली के मुस्कान मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी इमरान का एनकाउंटर,...

दिल्ली के मुस्कान मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी इमरान का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली

दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय छात्रा और पार्ट-टाइम मॉडल मुस्कान की घर में हत्या(Muskan Murder Case) के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी इमरान का पश्चिमी दिल्ली पुलिस के साथ एनकाउंटर होने की जानकारी सामने आई है। इस दौरान इमरान के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मुस्कान और इमरान एक-दूसरे को एक साल से अधिक समय से जानते थे। दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध भी थे।

हालांकि, बीते कुछ महीनों में उनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा था। बताया जा रहा है कि मुस्कान अब इमरान से दूरी बनाना चाहती थी और उससे अपना संबंध खत्म करना चाहती थी। दूसरी ओर, सूत्रों के मुताबिक इमरान लगातार रिश्ते को दोबारा ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे कथित तौर पर शक हुआ कि मुस्कान की जिंदगी में कोई और व्यक्ति आ गया है। इसके बाद दोनों के बीच विवाद और टकराव बढ़ता गया।

रेस्टोरेंट में हुई थी आखिरी मुलाकात

जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या से कुछ दिन पहले दोनों की एक रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई थी। वहां दोनों के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद घटनाक्रम तेजी से बदला। सूत्रों के मुताबिक, इमरान को जब पता चला कि मुस्कान घर में अकेली है तो वह कथित तौर पर उससे बात करने और सामना करने के इरादे से उसके घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ।

शुरुआती जांच के मुताबिक, इसी विवाद के दौरान मुस्कान की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के घायल होने के बाद उससे पूछताछ और आगे की जांच से घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में रिक्शा-टैक्सी चालकों को राहत, मराठी सीखने के लिए फडणवीस सरकार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments