यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता
DTC के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नेपाल में कई नदियां उफान पर हैं और कुछ इलाकों में बाढ़ के कारण सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। ऐसे में बसों का संचालन यात्रियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सेवा रोकने का फैसला लिया गया है।
2014 में शुरू हुई थी बस सेवा
भारत और नेपाल के बीच संपर्क बढ़ाने और दोनों देशों के नागरिकों के लिए यात्रा आसान बनाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने 2014 में दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली बस सेवा शुरू की थी। यह बस सामान्य परिस्थितियों में रोज सुबह 10 बजे दिल्ली से काठमांडू के लिए रवाना होती है।
यह मार्ग उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरता है और सोनौली चेकपोस्ट के रास्ते नेपाल में प्रवेश करता है। फिलहाल नेपाल में बाढ़ के कारण इस अंतरराष्ट्रीय बस सेवा पर अस्थायी रूप से रोक लग गई है।

