दिल्ली पुलिस(Delhi Police) ने राजधानी में रंगदारी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हैरी बॉक्सर और अनिल पंडित गैंग से कथित तौर पर जुड़े तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम और रोहिणी नॉर्थ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मार्च महीने में रोहिणी इलाके के एक कारोबारी को फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद रोहिणी नॉर्थ थाने में मामला दर्ज किया गया था और जांच का जिम्मा स्पेशल स्टाफ को भी सौंपा गया था। इसके बाद जांच में पुलिस को पता चला कि जून में कथित तौर पर रंगदारी की मांग बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी गई। इसके बाद 4 जुलाई को कारोबारी को दोबारा धमकी दिए जाने का मामला सामने आया।
कारोबारी के घर की गई रेकी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कारोबारी और उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए उसके घर की निगरानी की थी। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपियों ने घर की तस्वीरें और वीडियो भेजकर डर का माहौल बनाने की कोशिश की थी ताकि कारोबारी पैसे देने के लिए मजबूर हो जाए।
CCTV की मदद से गिरफ्तारी
पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिनव सिंह उर्फ मोटा उर्फ आकाश, विवेक यादव और शिव गोविंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अभिनव सिंह के विदेशी नेटवर्क से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी संगठित तरीके से रंगदारी वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। बरामद हथियारों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका इस्तेमाल पहले किसी आपराधिक वारदात में हुआ है या नहीं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके संपर्कों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर महिला टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज़ बनकर इतिहास रच दिया। क्रिकेट के...