HomeBreaking Newsदिल्ली पुलिस ने 'D कंपनी' के करीबी हुजैफा को धर दबोचा, ISI...

दिल्ली पुलिस ने ‘D कंपनी’ के करीबी हुजैफा को धर दबोचा, ISI से भी जुड़े हैं तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ‘डी कंपनी’ के करीबी सहयोगी हुजैफा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हुजैफा का संबंध मुंबई अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़ा है। इसी संबंध में केंद्रीय एजेंसियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने मुंबई सहित अन्य जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार हुजैफा को मुंबई अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान आईएसआई के साथ संबंध रखने वाला प्रमुख व्यक्ति मुन्ना झिंगाड़ा का बेहद करीबी सहयोगी माना जाता है, जो कि इस समय कराची से अपना नेटवर्क चला रहा है। हुजैफा की गिरफ्तारी को इस जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है।

https://x.com/ANI/status/2061879305022714030?s=20

बता दें कि यह गिरफ्तारी उस जांच के क्रम में आई है जिसमें हाल ही में स्पेशल सेल ने आठ संदिग्ध आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाइयां एक व्यापक और इस नेटवर्क से जुड़े छानबीन का हिस्सा है जिसका उद्देश्य अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय लिंक वाले अपराधी नेटवर्क को पकड़ना है। फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments