HomeBreaking Newsपटना में Khan Sir के कोचिंग सेंटर पर गोलीबारी और तोड़फोड़... सिक्योरिटी...

पटना में Khan Sir के कोचिंग सेंटर पर गोलीबारी और तोड़फोड़… सिक्योरिटी गार्ड हुआ घायल

बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र स्थित चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर बीती रात (मंगलवार, 02 जून) गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है जिसमें की सेंटर के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी
मिली जानकारी के अनुसार खान क्लासेस और एक अन्य कोचिंग सेंटर के छात्रों में झड़प हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों तरफ से जुटे छात्रों और असामाजिक तत्वों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने भी भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से इलाके में तनाव है।

कदमकुआं थानाध्यक्ष जन्मजेय कुमार ने बताया कि खान कोचिंग की ओर से लिखित शिकायत में कहा गया कि दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग की गई है। वहीं, ज्ञान बिंदु कोचिंग पक्ष ने भी खान क्लासेस के लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खान सर का आरोप
घटना के बाद शिक्षक खान सर का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह लगता है कि हम इतनी कम फीस पर क्यों पढ़ा रहे हैं? हमें इतने शानदार नतीजे क्यों मिल रहे हैं? उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वे सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखें और यह समझें कि गरीबों को भी शिक्षा का अधिकार है। जब हजारों की संख्या में नतीजे आते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्वों को खतरा महसूस होने लगता है। उन्हें लगता है कि वे हमें दबा सकते हैं।

पहले भी हो चुका है बम से हमला
इससे पहले भी 2019 में भी कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान जीएस रिसर्च सेंटर को निशाना बनाकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने देसी बम से हमला किया गया था, उस समय बदमाशों ने उनके सेंटर पर लगातार दो देसी बम फेंके थे जिस हमले में संस्थान के ऑफिस को नुकसान पहुंचा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments