HomeBreaking Newsजामिया गर्ल्स हॉस्टल के खाने में मिले कीड़े और कांच के टुकड़े,...

जामिया गर्ल्स हॉस्टल के खाने में मिले कीड़े और कांच के टुकड़े, भड़की छात्राओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

जामिया(Jamia) मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के जम्मू-कश्मीर गर्ल्स हॉस्टल में मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं में नाराजगी देखने को मिली। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें परोसे जाने वाले भोजन में कीड़े और इल्लियां तक मिल रही हैं। इस समस्या से परेशान होकर सैकड़ों छात्राएं देर रात हॉस्टल से बाहर निकलीं और यूनिवर्सिटी के सेंटेनरी गेट पर बैठकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने बताया कि खराब गुणवत्ता वाला खाना खाने के बाद हॉस्टल में कई लड़कियों की तबीयत बिगड़ी है। कुछ छात्राओं को फूड पॉइजनिंग की शिकायत भी हुई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। छात्राओं का कहना है कि वे हॉस्टल के लिए अच्छी-खासी फीस जमा करती हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें ऐसा भोजन मिल रहा है जिसे वे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक मानती हैं। उन्होंने खाने की गुणवत्ता में तुरंत सुधार की मांग की है।

सुरक्षा और मेस स्टाफ के व्यवहार पर भी सवाल

छात्राओं ने केवल खाने की समस्या ही नहीं उठाई, बल्कि हॉस्टल की सुरक्षा और मेस कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि शिकायत करने पर कुछ पुरुष मेस कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं रहता था। छात्राओं ने गर्ल्स हॉस्टल में पुरुष कर्मचारियों की आवाजाही को लेकर भी चिंता जाहिर की और मेस में महिला कर्मचारियों की तैनाती की मांग रखी।

प्रशासन ने मांगों पर दिया आश्वासन

विरोध बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की टीम छात्राओं से बातचीत करने पहुंची। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई, लेकिन छात्राएं अपनी मांगों पर कायम रहीं।

छात्राओं के मुताबिक, प्रशासन ने उनकी प्रमुख मांगों को लिखित रूप में स्वीकार किया है। मौजूदा मेस ठेकेदार का अनुबंध समाप्त कर नया ठेकेदार नियुक्त करने, मेस की स्वच्छता की निगरानी के लिए छात्राओं को शामिल करते हुए कमेटी बनाने और गर्ल्स हॉस्टल की मेस में महिला स्टाफ तैनात करने का आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें : मुंबई में अमित शाह-एकनाथ शिंदे की हुई मुलाकात, आधे घंटे चली अहम बातचीत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments