मुंबई में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच अहम मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की यह बैठक सह्याद्रि गेस्ट हाउस में हुई जहां करीब 30 मिनट तक बातचीत चली। मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। खास बात यह रही कि बैठक के बाद अमित शाह और एकनाथ शिंदे एक ही कार से एशियाटिक सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
कार्यक्रम में क्या बोले शाह?
एशियाटिक सोसाइटी के कार्यक्रम में अमित शाह ने भारतीय ज्ञान परंपरा और उसके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वह यहां गृहमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि भारत की हजारों साल पुरानी ज्ञान परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त करने आए हैं। शाह ने उम्मीद जताई कि एशियाटिक सोसाइटी आने वाले समय में भारतीय ज्ञान परंपरा को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
#LIVE | केंद्रीय गृह व सहकार मंत्री अमित शाह आणि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांची 'द एशियाटिक सोसायटी ऑफ मुंबई' या संस्थेस भेट@AmitShah @Dev_Fadnavis #Maharashtra #DevendraFadnavis #AsiaticSocietyhttps://t.co/8m3FGiOzW0
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) September 13, 2026

