HomeBreaking Newsरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोरहाट AN-32 क्रैश में शहीद हुए IAF...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोरहाट AN-32 क्रैश में शहीद हुए IAF जांबाजों के परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जोरहाट AN-32 क्रैश में मारे गए भारतीय वायु सेना (IAF) के पांच पायलटों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

रक्षा मंत्री ने X पर लिखा, “असम के जोरहाट में AN-32 दुर्घटना में पांच वायु योद्धाओं की मौत से गहरा दुख हुआ है।” जान गंवाने वाले वायु योद्धाओं में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। को-पायलट दुर्घटना में बच गए और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

सिंह ने आगे कहा, “देश के लिए उनकी बहादुरी और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है।”

यह बयान तब आया है जब IAF ने असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दुर्घटना में पांच कर्मियों की मौत की पुष्टि हुई । यह दुर्घटना 13 जून, 2026 को हुई, जब AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन के अंदर रोवरियाह एयरफील्ड पर रनवे की ओर बढ़ रहा था। भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी का आदेश दिया है।

 

READ MORE: डिजिटल इंडिया की बड़ी कामयाबी, DigiLocker पर आई देश की 68 बिजली कंपनियाँ!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments