HomeBreaking Newsराजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए बेटी ने की मां की हत्या,...

राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए बेटी ने की मां की हत्या, 7 लाख रुपये की सुपारी देकर खूनी खेल को दिया अंजाम

राजस्थान की राजधानी जयपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय युवती ने करोड़ों रुपये की संपत्ति हासिल करने के लिए अपनी ही विधवा मां की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि उसने 7 लाख रुपये की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया।

हत्या को हिट एंड रन दिखाने की कोशिश

मृतका नीरज शर्मा के पति विजय वशिष्ठ लोअर कोर्ट में एलडीसी थे। करीब एक वर्ष पहले उनकी मृत्यु के बाद नीरज शर्मा को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, उनकी बेटी आयुषी शर्मा चाहती थी कि यह नौकरी उसे मिले। इसी लक्ष्य से उसने मां की हत्या की योजना बनाई। जांच के अनुसार, हत्या को सामान्य हिट-एंड-रन सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन CCTV फुटेज और पुलिस जांच से मामला खुल गया।

पहले भी हुई थी हत्या की कोशिश

पुलिस के अनुसार, घटना से करीब एक महीने पहले भी नीरज शर्मा को घर के बाहर एक थार वाहन से कुचलने की कोशिश की गई थी। हालांकि वह बच गईं। इसके बाद उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। सुरक्षा के लिए उन्होंने घर में जाली लगवाई और बाहर चार CCTV कैमरे भी लगवाए।

टोने-टोटके का सहारा लेने का आरोप

जांच में यह भी सामने आया है कि जब नीरज शर्मा घर से कम निकलने लगीं, तब उन्हें बाहर बुलाने के लिए घर के बाहर नींबू-मिर्च, सिंदूर और जलता नारियल जैसी चीजें रखी जाती थीं, ताकि वह बाहर निकलें और उन पर हमला किया जा सके।

Read More

हजारों किसानों को मिलेगा लाभ, तरनतारन में 64 करोड़ रुपये की लागत से नहर सिंचाई व्यवस्था का काम हुआ पूरा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments