देश की राजधानी दिल्ली के मोती बाग इलाके से एक दुखद घटना की खबर आई है। गुरुवार को सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 37 वर्षीय नरसी लाल यादव के तौर पर हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं है, पुलिस और CRPF अधिकारी मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। जवान के परिवार को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों और परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही मिल पाएगी।
READ MORE: ‘बंदूकें भी तुमने दीं और आतंकी भी हमें ही कहते हो’, PoK के नेता ने पाकिस्तान आर्मी को सरेआम लताड़ा

