HomeBreaking NewsCWG 2026: आज जेवलिन फाइनल खेलेंगे नीरज चोपड़ा, गोल्ड पर रहेगी भारत...

CWG 2026: आज जेवलिन फाइनल खेलेंगे नीरज चोपड़ा, गोल्ड पर रहेगी भारत की नजर, जानें मैच का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) मुकाबले के फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। ग्लास्गो में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे शुरू होगा। क्वालिफिकेशन बाद अब दुनिया के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी पदक के लिए आमने-सामने होंगे और भारतीय प्रशंसकों की नजरें नीरज चोपड़ा पर टिकी रहेंगी।

क्या रहेगी टाइमिंग ?

  • पुरुष डेकाथलॉन जैवलिन थ्रो फ़ाइनल (तेजस्विन शंकर) – रात 11:30 बजे

  • मेडल इवेंट- पुरुष जैवलिन थ्रो फ़ाइनल (नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह) – रात 12:45 बजे (1 अगस्त)

क्वालिफिकेशन में तीनों भारतीयों ने बनाई जगह

भारत के लिए बड़ी राहत की बात यह रही कि इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले तीनों भारतीय खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर का थ्रो कर फाइनल में जगह बनाई। वह क्वालिफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहे। वहीं रोहित यादव ने 78.37 मीटर के साथ नौवां और यशवीर सिंह ने 78.36 मीटर के साथ दसवां स्थान हासिल कर शीर्ष-12 में जगह बनाई।

सबसे आखिर में थ्रो करने उतरे नीरज 

क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा हर दौर में सबसे आखिर में थ्रो करने उतरे। तीसरे और अंतिम प्रयास से पहले ही उनका फाइनल में स्थान पक्का हो चुका था। ऐसे में उन्होंने एनर्जी बचाने के लिए अपना आखिरी प्रयास नहीं किया। दिलचस्प बात यह रही कि 18 प्रतिभागियों में से कोई भी 84 मीटर के क्वालिफिकेशन मानक को पार नहीं कर सका।

इन खिलाड़ियों पर भी रहेंगी नजरें

क्वालिफिकेशन दौर में श्रीलंका के 23 वर्षीय रुमेश थरंगा पथिरागे ने 82.84 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया और वह गोल्ड मेडल के प्रमुख दावेदार बनकर उभरे हैं। ग्रेनाडा के पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 81.29 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दक्षिण अफ्रीका के डोव स्मिट और इंग्लैंड के बेन ईस्ट भी 80 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे।

क्वालिफिकेशन का सबसे बड़ा उलटफेर

क्वालिफिकेशन दौर का सबसे बड़ा उलटफेर केन्या के अनुभवी भाला फेंक खिलाड़ी जूलियस येगो के बाहर होने के रूप में सामने आया। वह 13वें स्थान पर रहे और शीर्ष-12 में जगह नहीं बना सके, जिसके कारण उनका पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया।

भारत को गोल्ड की उम्मीद

अब सभी की निगाहें पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल पर टिकी हैं। नीरज चोपड़ा के अनुभव के साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह भी भारत के लिए पदक की दौड़ में चुनौती पेश करेंगे। तीन भारतीय खिलाड़ियों के फाइनल में पहुंचने से भारत की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं और खेल प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

Read More:

मुस्लिम देश मोरक्को से स्पेन के सेउटा में घुसे हजारों प्रवासी, उतारनी पड़ी आर्मी, बॉर्डर पर दिखा खौफनाक मंजर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments