दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने फायर सेफ्टी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग शहरों में होटलों, ऊंची इमारतों और व्यावसायिक इमारोतों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी गई है। लखनऊ में 290 होटलों का सेफ्टी ऑडिट अगले 15 दिनों में पूरा किया जाएगा।
संयुक्त टीम करेगी सुरक्षा मानकों की जांच
प्रशासन ने पुलिस, लोक निर्माण विभाग (PWD) और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। टीम होटल परिसरों में फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन निकास, पानी की उपलब्धता, अग्निशमन सिस्टम और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा नियमों में कमी मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Taking cognisance of the Malviya Nagar restaurant fire in Delhi, UP CM Yogi Adityanath has issued strict instructions.
He has directed officials from all development authorities, police departments, PWD, and fire departments, along with several other departments that "All…
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 4, 2026

