HomeBreaking Newsसावन के पहले दिन काशी पहुंचे CM योगी, बाबा विश्वनाथ का किया...

सावन के पहले दिन काशी पहुंचे CM योगी, बाबा विश्वनाथ का किया अभिषेक, काल भैरव की उतारी आरती

सावन माह के पहले दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने वाराणसी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजन किया और बाबा विश्वनाथ के शिखर को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। सावन के पवित्र महीने में उनकी यह पूजा प्रदेश के कल्याण और मंगल की प्रार्थना के उद्देश्य से की गई।

बाबा काल भैरव के दरबार में भी पहुंचे योगी

काशी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर में भी दर्शन किए। यहां उन्होंने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की और भैरवाष्टकम् स्तोत्र के पाठ के बीच आरती उतारी। उन्होंने बाबा काल भैरव से भी प्रदेश की शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Sawan 2026 CM Yogi performed Jalabhishek of Baba Vishwanath and offered prayers to Kaal Bhairav

सावन शुरू होते ही काशी में उमड़ी भीड़

सावन महीने की शुरुआत के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। गंगा घाटों से लेकर बाबा विश्वनाथ धाम तक भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।

सावन के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, व्यवस्था प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं। मान्यता है कि सावन महीने में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है। इसी आस्था के चलते हर साल बड़ी संख्या में भक्त काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेते हैं।

यह भी पढ़ें : अजिंक्य रहाणे का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments