HomeBreaking Newsअजिंक्य रहाणे का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

अजिंक्य रहाणे का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे(Ajinkya Rahane) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। रहाणे ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने इस फैसले की जानकारी दी। अपने फैंस के साथ यह खबर साझा करते समय वह भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू भी दिखाई दिए। रहाणे ने कहा कि हर चीज का एक सही समय होता है और उन्हें लगता है कि अब क्रिकेट को अलविदा कहने का सही टाइम आ गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस खेल को अपनी पूरी क्षमता और समर्पण के साथ खेला है।

संन्यास की घोषणा करते हुए रहाणे ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया और BCCI, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन, कोच, साथी खिलाड़ियों और आईपीएल फ्रेंचाइजियों का धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार का खास तौर पर आभार जताया जिन्होंने उनके पूरे करियर में हर परिस्थिति में उनका साथ दिया। रहाणे अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। वह पिछले दो आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे थे।

कप्तानी में भी छोड़ी खास छाप

अजिंक्य रहाणे ने भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी छह मुकाबलों में की। उनकी कप्तानी में भारत ने चार मैच जीते, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे। साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम की कमान भी रहाणे के हाथों में थी।

ऐसा रहा रहाणे का क्रिकेट करियर

रहाणे ने साल 2011 में वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, जबकि 2013 में उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला। जुलाई 2023 में खेला गया टेस्ट मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साबित हुआ।

अपने करियर में रहाणे ने 85 टेस्ट 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 5077 रन, वनडे में 2962 रन और टी20 में 375 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 12 शतक और वनडे में 3 शतक दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : मेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा 33 लाख से पार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments