चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : देश की आजादी के बाद समान नागरिक संहिता कानून लागू कर ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने के बाद अब देश के अन्य राज्यों में भी इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में उत्तराखंड के साथ लगते भाजपा शासित हरियाणा में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसे लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग चाहते हैं कि देश में समान नागरिक संहिता लागू हो और इस मुद्दे पर बहस हो रही है।
यूसीसी को लेकर पूछे सवाल के जवाब में सीएम नायब सैनी ने कहा “पूरा देश यूसीसी को लेकर गंभीर है। बुद्धिजीवी इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं। जब सभी गंभीर हैं और इस पर चर्चा हो रही है।” सीएम सैनी ने स्पष्ट रूप से देश के संदर्भ में यूसीसी का जिक्र करते हुए कहा “जब समय आएगा, हम इसे लागू करेंगे।” नायब सैनी ने कहा “देश में इस मुद्दे (यूसीसी) पर बहस चल रही है। लोग चाहते हैं कि इसे लागू किया जाए। हमने पहले भी कहा है कि जब समय आएगा, हम इसे लागू करेंगे।”
बता दें कि उत्तराखंड में सोमवार को यूसीसी लागू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी अधिसूचना जारी की, इसके कार्यान्वयन के लिए नियम जारी किए और विवाह, तलाक और लिव-इन रिलेशनशिप के अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया गया है।
CM सैनी का बयान, कहा- उत्तराखंड के बाद हरियाणा में भी लागू होगा UCC कानून !
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on फिल्लौर में CM भगवंत सिंह मान की हाई लेवल मीटिंग आज, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान की होगी समीक्षा
on दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! काले बादल, ठंडी हवाएं और बूंदाबांदी के बीच भारी बारिश-ओलों का अलर्ट
on हुआ था टाइफाइड का बुखार, थमा दी किडनी खराब होने की रिपोर्ट! ग्रेटर नोएडा के अस्पताल पर FIR का आदेश
on लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर 40 जलाशयों तक 5 परियोजनाओं का उद्घाटन
on लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर 40 जलाशयों तक 5 परियोजनाओं का उद्घाटन

