HomeBreaking News80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM रेखा गुप्ता ने फहराया तिरंगा, बोलीं- स्वतंत्रता...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM रेखा गुप्ता ने फहराया तिरंगा, बोलीं- स्वतंत्रता अधिकार ही नहीं, राष्ट्र निर्माण का दायित्व

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में भी देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया और दिल्लीवासियों समेत देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे गौरव के साथ उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक है।

‘स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, राष्ट्र निर्माण का दायित्व ’

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन असंख्य वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सतत दायित्व भी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और ‘विकसित भारत @2047’ का संकल्प अब पूरे देश का संकल्प बन चुका है। दिल्ली देश की राजधानी होने के कारण इस लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और राजधानी का विकास पूरे देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा है।

चुनौतियों से डटकर लड़े

CM रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता का जनादेश केवल सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि प्रशासन में पारदर्शिता लाने, विकास को गति देने और जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए मिला था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार से कई चुनौतियां विरासत में मिलीं, लेकिन उनकी सरकार ने पहले दिन से ही उनका सामना करना शुरू किया। रुके हुए काम दोबारा शुरू किए गए और परियोजनाओं की प्रगति देखने के लिए सरकार जमीन पर उतरी।

मंत्रियों ने भी दिया एकता का संदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के लिए देशवासियों से एकजुट होकर मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को याद किया।

Read More

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से इमारतें ढहीं, 38 लोगों की मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments