CM Nayab Singh Saini Delhi Visit: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. पाटिल से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच सुबह 10 बजे अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें हरियाणा से जुड़े जल मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
यमुना के पानी की हिस्सेदारी पर फोकस
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में यमुना नदी के पानी की हिस्सेदारी और लंबे समय से लंबित यमुना जल समझौते को लेकर बातचीत हो सकती है। करीब तीन दशक पुराने इस समझौते को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही राजस्थान को अतिरिक्त यमुना जल उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी चर्चा संभव मानी जा रही है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की मध्यस्थता में हरियाणा और राजस्थान के बीच चल रहे जल विवादों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि दोनों राज्यों के बीच पानी से जुड़े कई विवाद पहले ही सुलझाए जा चुके हैं।
दक्षिण हरियाणा में पानी की कमी पर मंथन
बैठक में दक्षिण हरियाणा में बढ़ती पानी की किल्लत का मुद्दा भी उठ सकता है। गर्मियों के मौसम में कई इलाकों में जल संकट की स्थिति को देखते हुए पानी की उपलब्धता बढ़ाने और जल परियोजनाओं को तेज करने पर चर्चा होने की संभावना है।
Read More:
आज दिल्ली दौरे पर CM भगवंत सिंह मान, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

