HomeBreaking Newsआज दिल्ली दौरे पर CM भगवंत सिंह मान, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन...

आज दिल्ली दौरे पर CM भगवंत सिंह मान, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

CM Bhagwant Singh Mann Delhi Visit: पंजाब के CM भगवंत सिंह मान आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अहम बैठक होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं की मुलाकात आज दोपहर करीब 1 बजे होगी।

पंजाब के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में पंजाब में चल रहे विभिन्न सड़क, हाईवे और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर चर्चा होने की संभावना है। राज्य में लंबित परियोजनाओं की प्रगति, नई योजनाओं की मंजूरी और केंद्र से सहयोग जैसे मुद्दे बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं।

क्यों अहम ये मुलाकात?

इस मुलाकात को पंजाब सरकार और केंद्र के बीच बातचीत के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि भगवंत मान राज्य के विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से सहयोग और फंडिंग से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं।

बैठक का एजेंडा क्या? 

दिल्ली में होने वाली इस बैठक पर अभी तक दोनों नेताओं की ओर से इसके एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इससे पहले CM भगवंत सिंह मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए आप सरकार के मंत्रियों के साथ दिल्ली पहुंचे थे।

Read More:

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली अंतिम सांस

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments