HomeBreaking Newsपंजाब से फिनलैंड तक शिक्षा क्रांति, CM मान ने 72 प्राथमिक ...

पंजाब से फिनलैंड तक शिक्षा क्रांति, CM मान ने 72 प्राथमिक टीचर किए रवाना, तुर्कू में होगी ट्रेनिंग

CM Bhagwant Singh Mann Finland Teacher Training: पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने शनिवार को 72 प्राथमिक शिक्षकों के एक बैच को फिनलैंड रवाना किया। ये शिक्षक फिनलैंड के तुर्कू शहर में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से शिक्षकों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में शुरू हुई शिक्षा क्रांति अब राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ चुकी है और अन्य दल भी शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसे मुद्दों को अपने एजेंडे में शामिल करने को मजबूर हो गए हैं।

शिक्षा मंत्री के साथ रवाना हुआ शिक्षकों का दल

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे। शिक्षकों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में प्रशिक्षित शिक्षक और प्रिंसिपल अब राज्य में शिक्षा सुधार के दूत बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों के अनुभव का सीधा फायदा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगा।

पहले भी सिंगापुर भेजे जा चुके हैं शिक्षक

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि पंजाब सरकार इससे पहले 234 प्रिंसिपलों और शिक्षा अधिकारियों को नेतृत्व विकास कार्यक्रम के तहत सिंगापुर भेज चुकी है। यह प्रशिक्षण पांच दिनों का था। अब पहली बार प्राथमिक स्तर के 72 शिक्षकों को फिनलैंड भेजा गया है, जहां उन्हें आधुनिक शिक्षण तकनीकों और शिक्षा प्रणाली की ट्रेनिंग दी जाएगी।

मार्च में गया था प्रिंसिपलों का सातवां बैच

इससे पहले 8 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 36 प्रिंसिपलों के सातवें बैच को सिंगापुर रवाना किया था। उस समय भी सरकार ने इसे पंजाब के शिक्षा इतिहास का जरुरी कदम बताया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रशिक्षित शिक्षकों और प्रिंसिपलों की वजह से सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़े हैं और अभिभावकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

सरकारी स्कूलों को मजबूत बनाने पर फोकस

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों को इतना सक्षम बनाना है कि वहां पढ़ने वाले छात्र निजी और कॉन्वेंट स्कूलों के विद्यार्थियों से बराबरी कर सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिनलैंड से लौटने वाले शिक्षक नई शिक्षा तकनीकों और आधुनिक शिक्षण तरीकों को पंजाब के स्कूलों में लागू करेंगे।

महिला शिक्षकों की भागीदारी भी बढ़ी

सरकार के अनुसार विदेश प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों और प्रिंसिपलों की भागीदारी देखने को मिली है। मार्च में सिंगापुर गए बैच में भी अधिकांश महिलाएं शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण और शिक्षा क्षेत्र में उनकी बढ़ती भूमिका का सकारात्मक संकेत बताया।

300 से ज्यादा शिक्षकों को मिल चुका प्रशिक्षण

पंजाब सरकार का दावा है कि राज्य अब तक 300 से अधिक शिक्षकों और प्रिंसिपलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण दिलाने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। पंजाब सरकार के मुताबिक अब तक कुल 306 शिक्षकों और प्रिंसिपलों को विदेशों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Read More:

‘पाकिस्तान पर एहसान किया…’ चीन से वापसी के दौरान शहबाज शरीफ पर ये कौन सी मेहरबानी की बात कर रहे ट्रंप? सुनाई खरी-खरी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments