अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के आदेश के बाद चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. चीन ने इस कदम को व्यापारिक उपायों का दुरुपयोग करार देते हुए अमेरिका की कड़ी आलोचना की है. गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन हमेशा से टैरिफ के दुरुपयोग का विरोध करता आया है और इस पर हमारा रुख स्पष्ट और स्थायी है. ये बयान तब आया है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश (Executive Order) पर हस्ताक्षर कर भारत से आने वाले सामानों पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान किया है. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाने का ऐलान करते हुए कहा है कि भारत रूस से तेल खरीदने के मामले में चीन के बेहद करीब है और अब अमेरिका इससे निपटने के लिए सेकेंडरी प्रतिबंधों की ओर बढ़ेगा. व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, हमने भारत पर रूसी तेल के लिए 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. वे रूस से तेल खरीद में चीन के काफी करीब हैं. भारत पर पहले वाला 25% टैरिफ 7 अगस्त से लागू हुआ है, जबकि नया 25% टैरिफ 21 दिनों बाद यानी 27 अगस्त से लागू होगा.
India के सपोर्ट में आया China ? ट्रंप के ‘टैरिफ बम’ पर बोला तीखा हमला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on परगट सिंह को बनाया गया पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष…राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी
on नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी, कोर्ट में पेश न होने पर हुई कार्रवाई
on मेरठ Blue Drum हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 3 मार्च की हत्या से कोर्ट के फैसले तक पूरी कहानी
on मेरठ Blue Drum हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 3 मार्च की हत्या से कोर्ट के फैसले तक पूरी कहानी
on कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की रैंकिंग में टॉप पर हरियाणा, फ्रंटलाइन कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग के निर्देश
on जम्मू बॉर्डर के पास से बिहार का ताराचंद गिरफ्तार, मोबाइल में मिले 1 दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी नंबर…
on ‘अब बुर्का पहनो और पूजा बंद करो…’ लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिश, शाहनवाज समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज
on CM योगी आदित्यनाथ का लखनऊ में कार्यक्रम, नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ती पत्र सौंपेंगे
on CM योगी की PM मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात, 24 घंटे में दूसरी बड़ी बैठक, UP चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
on CM योगी की PM मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात, 24 घंटे में दूसरी बड़ी बैठक, UP चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
on जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए
on जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए

