HomeBreaking Newsदिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में भीषण टर्बुलेंस से मची...

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में भीषण टर्बुलेंस से मची अफरा-तफरी, कई यात्री और क्रू मेंबर घायल

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट को ज़बरदस्त टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे कई यात्री घायल हो गए। मौके पर एम्बुलेंस बुलाई गईं और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए एयर इंडिया ने बताया कि कई एम्बुलेंस घायलों को एयरपोर्ट से मेडिकल सेंटर ले गईं। फ़्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि विमान अचानक तेज़ी से नीचे गिरा, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। अच्छी बात यह रही कि फ़्लाइट सुरक्षित लैंड कर गई, कुछ यात्रियों को चोटें आईं, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। इस घटना से यात्री काफी घबरा गए थे।

सभी यात्री सुरक्षित

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही फ़्लाइट AI2379 को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आया। हालांकि, फ़्लाइट दिल्ली में सुरक्षित लैंड कर गई। सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बाहर निकल आए किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि कुछ यात्रियों और क्रू को मामूली चोटें आईं।

एहतियात के तौर पर मेडिकल सेंटर ले जाया गया

एहतियात के तौर पर, उन्हें जांच और इलाज के लिए एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर ले जाया गया है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है और एयरलाइन घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रही है।

 

READ MORE: एक्ट्रेस तृषा पर विवादित कमेंट पर बुरे फंसे उदयनिधि स्टालिन, बवाल के बीच पुलिस ने हिरासत में लिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments