डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन एक्ट्रेस तृषा पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ अपमानजनक बयान देने के आरोप में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें चेन्नई स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर तमिलनाडु की राजनीतिक में हलचल तेज हो गई है।
कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक विरोध सभा के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि तमिलनाडु को कावेरी नदी का पर्याप्त पानी नहीं मिला और सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं दिखी है।
#WATCH | DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin detained by Police from his Chennai residence, following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against CM Vijay. Slogans directed at actor Trisha were raised at his rally yesterday. pic.twitter.com/wTM6rABo85
— ANI (@ANI) August 4, 2026
भाषण के दौरान सभा में मौजूद कुछ लोगों ने तृषा…तृषा…तृषा.. कहकर मुख्यमंत्री विजय की करीबी दोस्त एक्ट्रेस तृषा का नाम लेकर नारे लगाने शुरु कर दिए। इसके बाद उदयनिधि स्टालिन ने मुस्कुराते हुए अपने संबोधन के बीच ऐसी टिप्पणी की जिसे कई लोगों ने एक्ट्रेस की ओर इशारा करने वाली और दोहरे अर्थ वाली आपत्तिजनक टिप्पणी माना। इसी के बाद यह मामला तेजी से राजनीतिक विवाद में बदल गया।
TVK कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
विवाद बढ़ने के बाद उदयनिधि स्टालिन के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। टीवीके कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और विपक्षी दलों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई। इसके साथ ही तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में भी शिकायत दर्ज कराई है।
#WATCH | Tamil Nadu | TVK workers in Chennai protest against DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin.
He has been detained by police in Chennai following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against CM Vijay pic.twitter.com/pY6XVBo46Y
— ANI (@ANI) August 4, 2026

