HomeBreaking Newsसूडान के दारफुर में सेना के ड्रोन अटैक में सिविल कोर्ट पर...

सूडान के दारफुर में सेना के ड्रोन अटैक में सिविल कोर्ट पर हुआ हमला, 35 लोगों की गई जान

सूडान(Sudan) के अशांत दारफुर क्षेत्र में एक सिविल कोर्ट पर हुए ड्रोन हमले में 35 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। एक मानवाधिकार संगठन ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमले में उत्तर दारफुर के अल-जविया गारा गांवा स्थित सिविल कोर्ट के मुख्यालय को निशाना बनाया गया।

यह अदालत स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र थी जहां न्यायिक कार्यों के साथ-साथ कई सामाजिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती थीं। हमले के बाद इलाके में चिंता और भय का माहौल पैदा हो गया है।

मानवाधिकार समूह ने जताई चिंता

सूडान में हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघनों की निगरानी करने वाले स्वतंत्र संगठन “इमरजेंसी लायर्स” ने इस घटना की निंदा की है। संगठन ने कहा कि आम नागरिकों और नागरिक संस्थानों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। इस मामले पर अभी तक सूडानी सेना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सूडान में जारी संघर्ष का असर

सूडान में अप्रैल 2023 से सेना और अर्धसैनिक संगठन रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच संघर्ष जारी है। संघर्ष पर नजर रखने वाले संगठन के अनुसार, अब तक करीब 59 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि, राहत और सहायता संगठनों का मानना है कि वास्तविक मृतकों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। लंबे समय से जारी इस संघर्ष ने सूडान में मानवीय संकट को और गंभीर बना दिया है जहां बड़ी संख्या में लोग विस्थापन और कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में भीषण टर्बुलेंस से मची अफरा-तफरी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments