दिल्ली के स्वरूप नगर की गली नंबर 2 स्थित एक फैक्टरी में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी खसरा नंबर 357/58 पर स्थित है, जहां जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाए जाते हैं। आग लगने की सूचना पुलिस स्टेशन स्वरूप नगर को दी गई। मौके पर पहुंची टीम को इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर आग लगी मिली। फैक्टरी के भीतर मौजूद किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
घबराकर सामने की इमारत से कूदे लोग
आग की लपटें देखकर सामने वाली इमारत में रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई। घबराहट में कुछ लोगों ने अपने घरों से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
VIDEO | Delhi: Fire breaks out in a building in Swaroop Nagar. Further details awaited.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/fZDOjW7cQX
— Press Trust of India (@PTI_News) September 13, 2026
फिलहाल आग पर काबू
घटना के बाद दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। आग पर काबू पा लिया गया है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
Read More
‘मेरी बीमारी की अफवाह फैला रहे बसपा से निकाले गए लोग’, BSP सुप्रीमो मायावती अपने भतीजे पर कसा तंज

