पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या मामले में बिहार पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें अलीपुर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) कोर्ट में पेशी कराने के बाद पटना लाया जा रहा है. इन आरोपियों में शूटर तौसीफ खान भी शामिल है. कोर्ट से दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद बिहार एसटीएफ पटना के लिए रवाना हो चुकी है. इससे पहले गिरफ्तारी के मामले में पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के जानकारी दी थी. एसएसपी शर्मा ने बताया है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ खान उर्फ तौसीफ बादशाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए है. साथ ही कुछ और लोगों को भी पकड़ा गया है. कोलकाता STF और पटना पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में ये कामयाबी मिली है.
चंदन मिश्रा हत्याकांड: 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

