HomeBreaking News55 लाख व्यूज के लिए कार को बनाया ‘किसिंग कार’, 3400 लिपस्टिक...

55 लाख व्यूज के लिए कार को बनाया ‘किसिंग कार’, 3400 लिपस्टिक मार्क से सजी गाड़ी पर पुलिस ने लगाया 5500 रुपये का चालान

सोशल मीडिया पर रील को वायरल कराने और ज्यादा से ज्यादा व्यूज बटोरने के चक्कर में ग्वालियर के एक युवक ने अपनी कार को ही अनोखे अंदाज में सजा दिया। युवक की कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 लिपस्टिक के निशान बनाए गए। इसके बाद कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज पहुंच गए। हालांकि, सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता के साथ युवक की मुश्किलें भी बढ़ गईं। वायरल वीडियो पर यातायात पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस ने कार की पहचान कर उसे थाटीपुर इलाके से बरामद कर लिया। इसके बाद वाहन को यातायात थाने लाया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5,500 रुपये का चालान किया गया।

तेज रफ्तार में नजर आई थी कार

यातायात पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले एमपी 07 सीसी 9452 नंबर की कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कार सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही थी। खास बात यह थी कि कार की पूरी बाहरी बॉडी पर लिपस्टिक से बने सैकड़ों-हजारों होठों के निशान नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर कार की तलाश शुरू की। जांच के दौरान कार थाटीपुर क्षेत्र में मिली, जिसके बाद उसे यातायात थाने ले जाया गया।

पुलिस ने कार मालिक को बुलाकर की पूछताछ

कार मालिक आदित्य सिकरवार को पुलिस ने थाने बुलाकर वीडियो के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार की और पुलिस से दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही। पुलिस के सामने कार की बॉडी पर लगे लिपस्टिक के निशान पानी से साफ कराए गए। यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि वायरल वीडियो में वाहन तेज रफ्तार से चलता दिखाई दे रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

साढ़े तीन घंटे में बनाए गए 3400 निशान

आदित्य ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाता है और कार से जुड़ी इस अनोखी रील को वायरल कराने की योजना थी। उसके मुताबिक, कार पर लिपस्टिक के निशान उसकी महिला मित्र ने बनाए थे। उसने बताया कि कार को खड़ा करके उसकी दोस्त ने पूरी बॉडी पर करीब 3400 किस मार्क बनाए। इस काम में लगभग साढ़े तीन घंटे लगे। इसके बाद आदित्य ने कार का वीडियो रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।

Read More

अमेरिका का बढ़ता कर्ज बन सकता है ग्लोबल शेयर बाजार के लिए खतरा, ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने दी चेतावनी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments