ओडिशा के क्योंझर में सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। आदिवासी जीतू मुंडा अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। कंकाल देख बैंक में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, जीतू अपनी बहन कलारा मुंडा के खाते से 20 हजार रुपए निकालना चाहता था, इसके लिए वह कई बार बैंक भी गया। लेकिन कर्मचारियों ने खाता धारक को लाने को कहा।
जीतू बैंक में पहले ही कलारा की मौत की जानकारी दे चुका था। फिर भी उसे कोई मदद नहीं मिली, इससे परेशान होकर उसने कब्र से कंकाल निकालकर बैंक में पेश किया।
A shocking incident from Keonjhar, #Odisha: Jeetu
Munda of Mallipashi, unable to withdraw ₹19,300
from his late sister’s account despite repeated
requests, allegedly brought her skeletal remains to the
bank to prove her death.#Keonjhar #JeetuMunda pic.twitter.com/wpFD51dDXZ— Daphi (@Dafi_syiemz) April 28, 2026
बैंक कर्मचारियों ने पुलिस बुलाई
बहन का कंकाल कंधे पर लेकर जीतू करीब 3 किमी पैदल चला। फिर मल्लिपसी में बने ओडिशा ग्रामीण बैंक ब्रांच के बरामदे में कंकाल को रख दिया। इसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
पुलिस के अनुसार, जीतू अनपढ़ है और कानूनी प्रक्रिया से अनजान था। प्रशासन ने उसे नियम समझाए और जल्द पैसे दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
पुलिस के अनुसार, जीतू पढ़ा-लिखा नहीं है। आदिवासी है और कानूनी प्रक्रिया से पूरी तरह अनजान है। थाने के प्रभारी निरीक्षक किरण प्रसाद साहू ने कहा, “जीतू को नहीं पता कि कानूनी वारिस या नॉमिनी क्या होता है। बैंक अधिकारी भी उसे मृतक के खाते से पैसे निकालने की प्रक्रिया नहीं समझा पाए।
पुलिस ने जीतू मुंडा को आश्वासन दिया कि वे उसकी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकलवाने में मदद करेंगे। बाद में, पुलिस की मौजूदगी में शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
आखिर क्यों चाहिए थे जमा रुपए
डियानाली गांव का रहने वाला जीतू मुंडा जिस महिला का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा, वह उसकी बड़ी बहन कालरा मुंडा थी। कालरा की मौत 26 जनवरी 2026 को हो गई थी। कालरा मुंडा के बैंक खाते में नॉमिनेट पति और बेटे की भी मौत हो चुकी है। इसलिए, उनके नाम पर जमा पैसे का जीतू मुंडा ही एकमात्र दावेदार है। आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के कारण उनके लिए यह यह पैसा रकम अहम थी और जीवनयापन का सहारा मानी जा रही थी।
व्यक्ति नशे की हालत में
Clarification on Reported Incident at Odisha Grameen Bank of claimant bringing sister’s skeleton for death claim process
We would like to address recent media reports regarding an incident at one of the branches of our sponsored Regional Rural Bank, Odisha Grameen Bank.
The…— Indian Overseas Bank (@IOBIndia) April 28, 2026
बैंक ने बयान में आगे कहा गया कि वह व्यक्ति नशे की हालत में था और उसने बैंक की प्रक्रियाओं का पालन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद कथित तौर पर वह अपनी बहन के शव को लेकर बैंक की शाखा के बाहर पहुँचा, उसे अपने सामने रखा और पैसे निकालने की माँग करने लगा। इस घटना से वहाँ मौजूद लोगों के बीच डर और बेचैनी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए, स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया जिसके बाद उन्होंने मामले की कमान संभाल ली।
READ MORE: गुजरात में नगर-निगम की सभी सीटों पर हुआ BJP का कब्जा, रविंद्र जडेजा की बहन का टूटा सपना…

