भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी सिक्किम के दो दिन के दौरे पर हैं। PM मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों में क्रिकेट को बढ़ावा देने की पहल की है। मंगलवार को इस दौरे के पहले दिन PM मोदी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की छह इनडोर अकादमियों का उद्घाटन किया, जो पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग जगहों पर स्थित हैं।
इन राज्यों में बनी हैं अकादमियां
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित ये अकादमियां रंगपो (सिक्किम), दोइमुख (अरुणाचल प्रदेश), इंफाल (मणिपुर), मदनकुरकलंग (मेघालय), आइजोल (मिजोरम) और दीमापुर (नागालैंड) में बनाई गई हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारना और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
Six academies. One vision.
Hon’ble PM Shri Narendra Modi @narendramodi inaugurates BCCI Indoor Cricket Academies across the North-East, expanding access to high-quality training and opportunity.
The ceremony was attended by ICC Chairman and former BCCI Secretary Mr Jay Shah… pic.twitter.com/EI6yxtRnz5
— BCCI (@BCCI) April 28, 2026

