HomeBreaking Newsराजस्थान में डेढ़ महीने बाद ही ढही पुल की दीवार, 28 जून...

राजस्थान में डेढ़ महीने बाद ही ढही पुल की दीवार, 28 जून को हुआ था उद्घाटन

राजस्थान के बारां जिले के पास पार्वती नदी पर बने हाई लेवल ब्रिज की रिटेनिंग दीवार उद्घाटन के करीब डेढ़ माह बाद ही ढह गई। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दीवार गिरने के बाद मौके पर मलबा फैल गया। घटना के समय पुल के आसपास कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

28 जून को हुआ था पुल का उद्घाटन

जलवाड़ा के पास पार्वती नदी पर बने इस हाई लेवल ब्रिज का उद्घाटन 28 जून को बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने किया था। पुल के शुरू होने से अटरू और बारां से मध्यप्रदेश की सीमा की ओर आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने लगी थी। यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन उद्घाटन के करीब डेढ़ माह बाद ही पुल की एक तरफ की रिटेनिंग दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के बाद निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

PWD अधिकारियों ने किया निरीक्षण

दीवार गिरने की सूचना मिलने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दीवार गिरने के संभावित कारणों की जानकारी जुटाई। PWD के सहायक अभियंता संदीप कुमार के मुताबिक, बारिश की वजह से पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि मरम्मत का काम जल्द कराया जा रहा है। फिलहाल पुल का एक हिस्सा चालू है और दूसरे हिस्से को भी जल्द ठीक कराने की बात कही गई है। घटना के बाद संवेदक की ओर से निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले जरूरी संसाधन भी मौके पर पहुंचाए गए।

ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

रिटेनिंग दीवार के इतनी कम अवधि में ढहने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण और विभागीय अनदेखी के कारण यह स्थिति बनी। हालांकि, दीवार गिरने की वास्तविक वजह क्या रही, यह PWD की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कराने की बात कही है।

Read More

पटियाला के स्कूल से 3 छात्राएं लापता होने से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments