HomeBreaking NewsBRICS Summit: सत्तू-मखाने से लेकर ग्लोबल डिशेज तक... विदेशी मेहमानों की थाली...

BRICS Summit: सत्तू-मखाने से लेकर ग्लोबल डिशेज तक… विदेशी मेहमानों की थाली में सजेगा भारत का देशी जायका, जानिए पुतिन-जिनपिंग की थाली का खास मेन्यू

BRICS Summit: राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS Leaders’ Summit के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ-साथ मेहमानों के खान-पान की भी विशेष तैयारी की गई है। विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधिमंडलों के लिए दिल्ली के कई लग्जरी होटलों में ऐसा खास मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें भारतीय स्वाद और देश की क्षेत्रीय पाक विविधता को प्रमुखता दी गई है।

थाली में भारतीय स्वाद

मेहमानों को कहीं गलौटी कबाब और तंदूर में तैयार ब्रेड के जरिए भारतीय जायके से परिचित कराया जाएगा, तो कहीं अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक स्नैक्स परोसे जाएंगे। मेन्यू में कश्मीर के मसालेदार अखरोट, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी, राजस्थान की मिनी कचौरी, बंगाल की कुचो निमकी और तमिलनाडु का मुरुक्कू जैसे व्यंजन शामिल हैं।

AI Generated Image

छह क्षेत्रों के स्नैक्स

नई दिल्ली के एक नामी होटल ने ‘ट्रेडीशनल टू टेबल’ थीम के तहत छह अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक स्नैक्स को मेन्यू में जगह दी है। इसमें कश्मीर के मसालेदार अखरोट, पुरानी दिल्ली के मैदा काजू, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी, राजस्थान की मिनी कचौरी, बंगाल की कुचो निमकी और तमिलनाडु का मुरुक्कू शामिल है। इस तरह एक ही प्लेट में भारत के अलग-अलग हिस्सों के स्वाद का अनुभव कराया जाएगा।

AI Generated Image

मिलेट्स पर जोर

अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की खान-पान संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में हेल्दी विकल्प भी जोड़े गए हैं। बाजरा, ज्वार और अन्य मोटे अनाजों की भारतीय परंपरा को आधुनिक रूप में पेश करने के लिए मिलेट कुकीज, ग्रेनोला बार और वेलनेस इन्फ्यूजन जैसे ऑप्शन तैयार किए गए हैं। एक होटल ने मिलेट्स से जुड़े व्यंजनों के लिए मेन्यू में अलग हिस्सा भी रखा है।

खाने में दिखेगी कला

समिट के दौरान भोजन को किस तरह से सजाया जा रहा है इसपर भी खास ध्यान दिया गया है। दिल्ली के एक होटल ने गुलाब, केसर और इलायची के स्वाद वाला हस्तनिर्मित खाने योग्य कमल तैयार किया है। इसके साथ भारतीय फलों को भी शामिल किया गया है। यह प्रस्तुति भारतीय स्वाद के साथ यहां की कलात्मक परंपरा को भी विदेशी मेहमानों तक पहुंचाने का प्रयास है।

कबाब से बिरयानी तक

समिट की मेज पर क्षेत्रीय भारतीय खान-पान की विविधता को अलग-अलग अंदाज में पेश करने की तैयारी है। मेहमानों को लखनवी कबाब और हैदराबादी बिरयानी जैसे लोकप्रिय व्यंजनों के जरिए भी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की पाक पहचान से रूबरू कराया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा पर सख्ती

मेहमानों के लिए तैयार किए जा रहे विशेष मेन्यू के साथ खाद्य सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से होटलों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे सामान, मसालों और बेकरी उत्पादों की नियमित लैब टेस्टिंग की जा रही है।

किचन पर निगरानी

पांच सितारा होटलों की रसोई में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। खाद्य सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विशेष खाद्य सुरक्षा अधिकारी और सूक्ष्मजीव विज्ञानी तैनात किए जा रहे हैं। मेहमानों तक खाना पहुंचने से पहले उसकी गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की जाएगी।

स्वाद के साथ भारत की पहचान

BRICS Summit की मेज पर इस बार कूटनीतिक बातचीत के साथ भारत की पाक विविधता भी दिखाई देगी। क्षेत्रीय स्नैक्स, मिलेट्स से बने हेल्दी विकल्प, पारंपरिक कबाब-बिरयानी और कलात्मक प्रस्तुति के जरिए दिल्ली के होटल विदेशी मेहमानों को भारतीय खान-पान की समृद्ध परंपरा का स्वाद चखाने के लिए तैयार हैं।

Read More:

पूरे देश को पंगला दूंगा… जब पंजाबी बीट्स संग मिला रवि किशन का स्वैग, पॉप स्टार अवतार देख दुनिया हुई हैरान!

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments