HomeBreaking News2027 की चुनावी जंग के लिए BJP का मेगा प्लान! जानें कोर...

2027 की चुनावी जंग के लिए BJP का मेगा प्लान! जानें कोर ग्रुप की बैठक में किन मुद्दों पर हुआ बड़ा मंथन

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों(BJP’s mega plan) को गति देना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में शुक्रवार शाम लखनऊ स्थित प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान चुनावी रणनीति के साथ संगठन और सरकार से जुड़े आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

हाल में यूपी बीजेपी ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं। इसके अलावा छह क्षेत्र प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है। ऐसे में संगठन को चुनाव के लिए और मजबूत करने को लेकर बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में बड़े नेताओं की मौजूदगी

कोर ग्रुप की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी जगदीश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के बाद पंकज चौधरी ने बताया कि नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और आने वाले समय में संगठन की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

17 सितंबर से शुरू होंगे अभियान

पार्टी के अनुसार, 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ और ‘सुशासन’ अभियान शुरू किए जाएंगे। बैठक में इन कार्यक्रमों की तैयारियों और जनता के बीच उनकी पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाने पर भी विचार हुआ है। इसमें आने वाले महीनों के लिए संगठन की प्राथमिकताएं और चुनावी तैयारियों की दिशा तय की जाएगी।

युवाओं और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। खास तौर पर Gen Z यानी नई युवा पीढ़ी के लिए सरकार और संगठन की पहलों को लेकर भी रणनीति पर विचार किया गया।

यह भी पढ़ें : जग्गू भगवानपुरिया गैंग के मुख्य शूटर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments