HomeBreaking News2027 मिशन पर भाजपा का महामंथन आज, राज्यसभा चुनाव से पहले प्रदेश...

2027 मिशन पर भाजपा का महामंथन आज, राज्यसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्षों के साथ अहम बैठक करेंगे नितिन नवीन

BJP Meeting Nitin Navin: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को नई दिल्ली में मौजूद पार्टी मुख्यालय में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ अहम बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी राज्यसभा चुनावों, संगठनात्मक मजबूती और 2027 में होने वाले प्रमुख विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से बातचीत होगी।

PM मोदी के संदेश पर रहेगा फोकस

सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्षों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ साझा किए गए अहम संदेश और रणनीतिक दिशा-निर्देशों से अवगत करा सकते हैं। यह बैठक भाजपा के भविष्य के चुनावी रोडमैप को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है।

राज्यसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 10 राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है। ऐसे में इन चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति बैठक का प्रमुख विषय रहने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की विधान परिषद सीटों पर होने वाले आगामी चुनावों की तैयारियों की भी समीक्षा की जा सकती है।

संगठन और चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य इकाइयों के प्रदर्शन, संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी बातचीत होने की संभावना है।

बूथ स्तर की मजबूती पर विशेष जोर

भाजपा की नजर अब 2027 की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों पर है। इसी वजह से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को बैठक का प्रमुख एजेंडा माना जा रहा है।

प्रशिक्षण अभियान की भी होगी समीक्षा

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भाजपा की राज्य इकाइयां ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान’ के तहत मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अंतिम चरण में पहुंचा रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद की विचारधारा को ज्यादा बढ़ाना है।

Read More:

जंग के बीच ईरान में होने वाला है तख्तापलट! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दिया इस्तीफा? दावों पर तेहरान का चौंकाने वाला जवाब

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments