HomeCurrent Newsकिंग कोहली ने जड़ा IPL में अपना सबसे तेज अर्धशतक, 08 साल...

किंग कोहली ने जड़ा IPL में अपना सबसे तेज अर्धशतक, 08 साल बाद खत्म हुआ ‘ग्रहण’

IPL 2026 : रविवार (31 मई) को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला खूब जमकर गरजा और उन्होंने इस अहम मुकाबले में नाबाद 75 रन बनाकर टीम को लगातार दूसरी बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

Virat Kohli Fifty: विराट कोहली ने ठोकी अपनी सबसे तेज फिफ्टी, IPL 2026 Final  में बनाया रिकॉर्ड | Virat Kohli hits fastest fifty of his IPL career in IPL  2026 final against

विराट कोहली ने इस फाइनल मुकाबले में 42 गेंदों पर 9 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेली। कोहली ने इस पारी में 25 गेंदों पर फिफ्टी लगाकर आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया, इससे पहले उन्होंने 2018 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। साथ ही वह आईपीएल के फाइनल मुकाबले में भी सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी भी बन गए, उनके अलावा रोहित शर्मा और क्रिस गेल भी फाइनल मुकाबले में 25 गेंदों पर अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं अगर बात करें आईपीएल के फाइनल मुकाबले में सबसे तेज फिफ्टी की तो इस मामले में सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर और वेंकटेश अय्यर के नाम शामिल है जिन्होंने 24-24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है।

विराट कोहली का तहलका, 75 रन की पारी में रचा इतिहास, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने  वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने | Virat Kohli Creates History Equals  Gayle's World Record ...

इसके साथ ही विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस लीग में वह अब तक 68 अर्धशतक और 9 शतक लगा चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments