HomeCurrent News‘वन नेशन वन’ इलेक्शन' को लेकर BJP ने विधायकों के साथ की...

‘वन नेशन वन’ इलेक्शन’ को लेकर BJP ने विधायकों के साथ की बैठक

राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में बीजेपी की बैठक हुई। इस दौरान बैठक में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर चर्चा की गई। इस बैठक में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत दिल्ली के सभी बीजेपी विधायक मौजूद रहे।
बैठक के बाद वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ देश की अवश्यकता है, बार बार होने वाले चुनावों से देश का विकास बाधित होता है।
दरअसल सुनील बंसल हाई पावर कमेटी के सदस्य हैं यह हाई पावर कमेटी ‘वन नेशन वन इलेक्शन’पर जनता की राय ले रही है।
सूत्रों के मुताबिक इससे पहले भी कई राज्यों के साथ इस तरह की बैठकों में सुनील बंसल ने हिस्सा लिया है। साथ ही हर प्रदेश में इस तरह की कार्यशाला आयोजित की जा रही जिसमें विधायकों और नेताओं की राय पर चर्चा की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments