HomeBreaking Newsआकिब ने आत्महत्या का ड्रामा रचकर छात्रा को घर बुलाया, फिर जबरन...

आकिब ने आत्महत्या का ड्रामा रचकर छात्रा को घर बुलाया, फिर जबरन बनाए संबंध और रिकॉर्ड किया वीडियो

Bhopal MBA Student Rape Case: देश में आए दिन कोई न कोई ऐसी वारदात होती रहती है, जिसके बारे में सुनकर इंसान अंदर तक कांप उठता है। हाल ही में भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक डेटा इंजीनियर मोहम्मद आकिब ने एक ऐसा ही रूह कंपा देने वाला अपराध किया है, जिसने दोस्ती और भरोसे की बुनियाद को ही तार-तार कर दिया। जब उस युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया, तो हताश होकर इस पढ़े-लिखे युवक मोहम्मद आकिब ने आत्महत्या की कोशिश का नाटक रचा और फिर उस छात्रा का रेप किया, जो उसकी मदद के लिए दौड़कर आई थी।

पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

आरोपी को छात्रा पर इतना करने के बाद भी तरस नहीं आया और उसने क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए इस घिनौने काम का वीडियो भी बनाया और बहुत लंबे वक्त तक छात्रा का शारीरिक शोषण किया। इस हादसे से बुरी तरह टूट चुकी पीड़िता ने इंसाफ के लिए पुलिस से मदद मांगी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अशोका गार्डन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

युवक की पहचान मोहम्मद आकिब के रूप में हुई है, जो अशोका गार्डन इलाके में ही रहता है। वह एक डेटा इंजीनियर के तौर पर काम करता है। लगभग एक साल पहले, किसी शादी में उसकी मुलाकात 23 साल की एक युवती संग हुई थी। युवती निशातपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में रहती है और B.Com के फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रही है। उसी शादी समारोह में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी, जिसके बाद मोहम्मद आकिब लगातार युवती को शादी करने के लिए परेशान कर रहा था। जब आरोपी की ये हरकतें ज्यादा बढ़ने लगीं तो युवती ने परेशान होकर उसके साथ बातचीत खत्म कर दी।

आत्महत्या की दी धमकी

लेकिन आकिब यहीं नहीं माना उसने युवती संग बात करने की अपनी तरफ से कोशिशें जारी रखीं , लेकिन युवती ने अपने सारे कॉन्टेक्ट्स उसके साथ खत्म कर लिए। साल 2025 अगस्त के महीने में, आरोपी आकिब ने बड़ा कदम उठाते हुए युवती को फोन कॉल और मैसेज करके अपनी जान लेने तक की धमकी दे डाली। जब आरोपी ने युवती को अपनी गर्दन में पड़ा फंदा डाले हुए एक फोटो शेयर की, तब युवती बुरी तरह घबरा गई और बिना देर किए तुरंत उसके घर पहुंच गई ताकि वह उसे समझा-बुझाकर आत्महत्या करने से रोक सके पाए।

आरोपी ने किया रेप

उसकी इसी स्थिति का आरोपी ने फायदा उठाते हुए, जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने इस घिनौने काम का वीडियो भी बनाया। बाद में आरोपी ने इन वीडियो का इस्तेमाल करके पीड़िता को ब्लैकमेल किया और उसका शोषण जारी रखा।

Read More:

गाजियाबाद की मार्किट में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पे पाया गया काबू

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments