HomeBreaking Newsवे सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री... PM मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी...

वे सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री… PM मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रचने पर दुनियाभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी PM मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की है।

ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा कि “मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। वे वास्तव में एक बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं। वे मजबूत, स्वस्थ और समझदार व्यक्ति हैं और आने वाले वर्षों में भी महानता और सफलता हासिल करते रहेंगे।” ट्रंप के इस संदेश को भारत-अमेरिका संबंधों के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच पहले से ही करीबी राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों की चर्चा होती रही है।

PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल कर तीसरी बार केंद्र की सत्ता संभाली। लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल अब 4,399 दिनों का आंकड़ा पार कर चुका है, जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया कीर्तिमान माना जा रहा है।

देश-विदेश से मिल रहीं शुभकामनाएं

इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी को देश और विदेश से बधाई संदेश मिल रहे हैं। कई देशों के नेताओं, कूटनीतिक प्रतिनिधियों और राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक सफर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के नारे के साथ आगे बढ़ा है। समर्थकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बुनियादी ढांचे, डिजिटल सेवाओं, कल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका ने उनकी लोकप्रियता को मजबूत किया है।

Read More

हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 जिला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments