रामनगरी अयोध्या एक बार फिर श्रद्धा और संस्कृति के उल्लास में डूबने के लिए तैयार है। सावन शुक्ल तृतीया यानी 27 जुलाई से यहां प्रसिद्ध सावन झूलनोत्सव मेला का शुभारंभ होगा, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस मेले की सबसे विशिष्ट परंपरा मणि पर्वत से जुड़ी है। रविवार से अयोध्या के सभी प्रमुख मठ-मंदिरों के विग्रहों की शोभायात्रा मणि पर्वत तक निकाली जाएगी। वहां पारंपरिक ढंग से उन्हें झूला झुलाया जाएगा। कहा जाता है कि माता सीता के विवाह पर राजा जनक द्वारा भेंट की गई मणियां इसी पर्वत पर रखी गई थीं तभी से यह स्थान मणि पर्वत कहलाने लगा और झूलनोत्सव का केंद्र बन गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 850 सीसीटीवी कैमरे 70 एकड़ में नजर रखेंगे। साथ ही 3 हजार सुरक्षाकर्मी मेले और मंदिर परिसर में तैनात रहेंगे। हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि छोटे वाहनों पर रोक नहीं होगी।
Ayodhya: मणिपर्वत पर शुरू होगा झूलनोत्सव मेला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

