पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले की जांच NIA कर रही है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है. अब इस हमले के पीछे सक्रिय आतंकी मॉड्यूल और गैंगस्टर नेटवर्क की गहराई से जांच की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, एनआईए आज इस मामले में अलग एफआईआर दर्ज करेगी. इससे पहले मोहाली स्थित स्पेशल कोर्ट में एजेंसी ने सबूत और केस डायरी सौंपने के लिए आवेदन दिया था. साथ ही पंजाब पुलिस के तीन अधिकारियों को भी इस केस को लेकर चर्चा भी की गई थी. इससे पहले पुलिस ने बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने वाले मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया था.
BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला, NIA की टीम हमले की जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! काले बादल, ठंडी हवाएं और बूंदाबांदी के बीच भारी बारिश-ओलों का अलर्ट
on हुआ था टाइफाइड का बुखार, थमा दी किडनी खराब होने की रिपोर्ट! ग्रेटर नोएडा के अस्पताल पर FIR का आदेश
on लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर 40 जलाशयों तक 5 परियोजनाओं का उद्घाटन
on लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर 40 जलाशयों तक 5 परियोजनाओं का उद्घाटन

