HomeBreaking Newsबारामूला में सेना का रेस्क्यू अभियान, स्कूल हॉस्टल में फंसे 34 लोगों...

बारामूला में सेना का रेस्क्यू अभियान, स्कूल हॉस्टल में फंसे 34 लोगों को बचाया

कश्मीर के बारामूला जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण हालात बिगड़ गए। रफ़ीआबाद के वतरगाम इलाके में एक नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे पास स्थित एक स्कूल हॉस्टल में पानी घुस गया और वहां मौजूद लोग फंस गए।

34 लोगों को सुरक्षित बचाया

अधिकारियों के अनुसार, हॉस्टल में 30 छात्र और 4 शिक्षक मौजूद थे। पानी बढ़ने के कारण उनके पास बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा था, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

स्थानीय लोगों की सूचना पर सेना की टुकड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और तेज बहाव के बावजूद सेना ने सभी 34 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद सेना ने बच्चों और शिक्षकों को प्राथमिक चिकित्सा और जरूरी सहायता उपलब्ध कराई। इस अभियान में पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय युवाओं ने भी सहयोग किया। इस बीच बांडीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के तुलेल इलाके में हिमस्खलन की सूचना मिली, हालांकि इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

आने वाले दिनों में हो सकती है वर्षा

पिछले 48 घंटों में कश्मीर घाटी में अच्छी-खासी बारिश हुई है। बारामूला में 70 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि हंदवाड़ा, काज़ीगुंड और कुलगाम में भी भारी वर्षा हुई। श्रीनगर में 31.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Read More

ईरान युद्ध पर अमेरिका को यूरोप से झटका, स्पेन के बाद इटली ने एयरबेस देने से किया इनकार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments