अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए योग एक प्रभावी माध्यम है और पंजाब सरकार लोगों को फिट और निरोग रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार की ‘CM दी योगशाला’ पहल के जरिए पंजाब के लोगों को मुफ्त में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से योग सिखाया जा रहा है। इस योजना का लक्ष्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बीच योग शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने का एक प्रभावी उपाय है। इसी सोच के साथ पंजाब सरकार ने घर-घर तक योग पहुंचाने का अभियान शुरू किया है, ताकि हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें।
ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਯੋਗਾ ਦਿਵਸ ਦੀਆਂ ਸਭ ਨੂੰ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ ਮੁਬਾਰਕਾਂ। 'ਸੀ.ਐੱਮ. ਦੀ ਯੋਗਸ਼ਾਲਾ' ਰਾਹੀਂ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਸਿਹਤਮੰਦ ਅਤੇ ਤੰਦਰੁਸਤ ਰੱਖਣ ਲਈ 'ਤੁਹਾਡੀ ਸਰਕਾਰ' ਲਗਾਤਾਰ ਯਤਨਸ਼ੀਲ ਹੈ। ਆਓ ਯੋਗ ਅਪਣਾਈਏ, ਜੀਵਨ ਤੰਦਰੁਸਤ ਬਣਾਈਏ.. pic.twitter.com/KG7HPbWh3P
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 21, 2026
‘CM दी योगशाला’ कार्यक्रम को मिल रहा सहयोग
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘CM दी योगशाला’ कार्यक्रम को लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है और बड़ी संख्या में नागरिक इसमें भाग लेकर नियमित योग अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ अलग-अलग स्थानों पर लोगों को फ्री में योग सिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
Read More

