HomeBreaking Newsअनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल उग सकते हैं, लेकिन...

अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल उग सकते हैं, लेकिन TMC दोबारा कभी नहीं आएगी…भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य का तंज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब राज्य की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है और TMC की वापसी संभव नहीं है। कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल उग सकते हैं, लेकिन टीएमसी अब दोबारा कभी सरकार नहीं बना पाएगी।”

9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

समीक भट्टाचार्य ने कहा कि 9 मई का दिन शुभ है और इसी दिन पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने इसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा की जीत बताया और कहा कि पूरा देश इस बदलाव का गवाह बन रहा है। आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस महज 80 सीटों पर सिमट गई है। इस जीत के साथ भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में मजबूत स्थिति बना ली है। राजारहाट-न्यू टाउन सीट पर भी करीबी मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार पीयूष कनोडिया ने जीत दर्ज की, जिससे पार्टी की बढ़त और मजबूत हुई।

ममता बनर्जी को बड़ा झटका

इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगा, जिन्हें अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह हार टीएमसी के लिए बड़ा राजनीतिक संकेत मानी जा रही है।

अनुपम खेर ने दिया जवाब

भाजपा अध्यक्ष के बयान पर अभिनेता अनुपम खेर ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है, क्यों चाहते हैं कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं!” उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है। 1972 के बाद पहली बार बंगाल में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जो केंद्र में भी सत्तारूढ़ दल की है।

Read More

अब नहीं लड़ेंगी उपचुनाव… बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद ममता बनर्जी का ऐलान 

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments