HomeCurrent Newsएयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी की वजह से हांगकांग वापस लौटा

एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी की वजह से हांगकांग वापस लौटा

हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI 315 वापस लौट गई. बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी की वजह से विमान को वापस भेजा गया. बता दें कि रविवार को भी भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीमलाइनर प्लेन बीच रास्ते से लौट गए थे. इनमें से एक फ्लाइट लंदन से चेन्नई और दूसरी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी. ब्रिटिश एयरवेज के चेन्नई आ रहे बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर को तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा. लुफ्थांसा एयरलाइन के बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके चलते प्लेन को लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली और लौटना पड़ा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments