HomeBreaking Newsबैंकॉक से मुंबई आ रही Air India की फ्लाइट में हंगामा, वापस...

बैंकॉक से मुंबई आ रही Air India की फ्लाइट में हंगामा, वापस लौटा विमान, 45 मिनट बाद फिर भरी उड़ान

बैंकॉक से मुंबई(Mumbai aircraft) आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2338 को एक यात्री के कथित हंगामे के कारण वापस बैंकॉक लौटना पड़ा। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। विमान के अंदर यात्री के असामान्य व्यवहार को देखते हुए पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस ले जाने का फैसला किया। हालांकि, कुछ देर बाद फ्लाइट ने दोबारा मुंबई के लिए उड़ान भर ली।

जानकारी के मुताबिक, विमान ने बुधवार रात करीब 8:20 बजे बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद विमान में सवार एक भारतीय यात्री कथित तौर पर अजीब व्यवहार करने लगा और हंगामा करने लगा। विमान में मौजूद एक यात्री के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए पायलट ने यात्रियों को जानकारी दी कि विमान को वापस बैंकॉक ले जाया जा रहा है। इसके बाद विमान रात करीब 10:40 बजे बैंकॉक एयरपोर्ट पर उतर गया।

यात्री को अपने साथ ले गई मेडिकल टीम

विमान के एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मेडिकल टीम वहां आई और संबंधित यात्री को अपने साथ ले गई। फिलहाल, यात्री के इस व्यवहार के पीछे की वजह और उसकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

विमान के वापस उतरने के करीब 45 मिनट बाद फ्लाइट ने फिर से मुंबई के लिए उड़ान भरी। घटना को लेकर एअर इंडिया की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने की जानकारी नहीं है।

विमान में हंगामा करने पर क्या है कार्रवाई?

विमान के भीतर अनुशासन बिगाड़ने, चालक दल के निर्देशों की अनदेखी करने, धमकी देने या सुरक्षा में बाधा डालने जैसी घटनाओं में मामले की गंभीरता के अनुसार कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पायलट को उड़ान का रास्ता बदलने या विमान वापस ले जाने का निर्णय लेना पड़ सकता है।

टोक्यो कन्वेंशन का क्या है महत्व?

विमान में होने वाले अपराधों और अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों के लिए 1963 में टोक्यो कन्वेंशन अपनाया गया था। यह अंतरराष्ट्रीय समझौता विमान के भीतर होने वाली ऐसी घटनाओं पर अधिकार क्षेत्र और संबंधित जिम्मेदारियों से जुड़े नियम निर्धारित करता है।

यह भी पढ़ें : फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments