फ्रांस(France) में विरोध प्रदर्शनों और कर्फ्यू से पैदा हुए हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने लोगों से सावधानी बरतने और प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
दूतावास ने भारतीय नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में संबंधित भारतीय मिशन से संपर्क करने को कहा है।
-
भारतीय दूतावास, पेरिस: +33 6 48 34 00 63
-
ईमेल: cons.paris@mea.gov.in
-
भारत का महावाणिज्य दूतावास, मार्सिले: +33 7 43 16 25 59
-
ईमेल: cgo.marseille@mea.gov.in

