HomeBreaking Newsफोन पर हाईजैकिंग की मैसेज टाइप करते देख घबराई एयर होस्टेस, बीच...

फोन पर हाईजैकिंग की मैसेज टाइप करते देख घबराई एयर होस्टेस, बीच आसमान से वापस लौटी फ्लाइट

अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उस समय बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा, जब विमान में सवार एक यात्री के फोन पर हाईजैकिंग से जुड़ा मैसेज देखा गया। लास वेगास से न्यू जर्सी जा रही फ्लाइट 1681 के क्रू मेंबर ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना पायलट को दी। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर विमान को वापस लास वेगास ले जाने का फैसला किया गया। घटना के बाद यात्रियों को विमान से उतारकर सुरक्षा जांच की गई और एक 25 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

यात्री के फोन पर क्या देखकर सतर्क हुई एयर होस्टेस?

विमान में मौजूद एक फ्लाइट अटेंडेंट ने एक यात्री के मोबाइल फोन पर ऐसा टेक्स्ट मैसेज देखा, जिसमें विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की बात कही गई थी। एयर होस्टेस ने तुरंत इसकी जानकारी पायलट को दी। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि क्रू मेंबर ने एक यात्री को विमान हाईजैक करने से जुड़ा संदेश लिखते हुए देखा है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को लॉकडाउन की स्थिति में रखा गया है और उसे वापस लास वेगास ले जाया जा रहा है। संदिग्ध संदेश की जानकारी मिलने के बाद विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया गया। इस दौरान कुछ यात्रियों के बीच घबराहट और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

रात में लास वेगास लौटा विमान

यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 1681 शनिवार, 24 अक्टूबर को स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 11:05 बजे लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौट आई। विमान ने इसी एयरपोर्ट से न्यू जर्सी के नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी।विमान में 150 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे। लास वेगास पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरी घटना में किसी को चोट नहीं आई। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।

अगले दिन मिली दूसरी फ्लाइट

रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद 25 वर्षीय डांटे मिल्ने को हिरासत में लिया गया। उस पर आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों को लेकर धमकी देने या गलत जानकारी देने के संदेह में कार्रवाई की गई। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों और जांच के नतीजों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। घटना के कारण यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों के लिए अगले दिन दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई, जिसके बाद वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

Read More

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर लोगों को धमकाता था युवक, गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments